{"_id":"6a28e57f4a0fa786200ac8c9","slug":"abvp-protests-over-alleged-gold-medal-irregularities-at-ambedkar-university-demands-probe-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: गोल्ड मेडल और मेरिट सूची में धांधली पर 10 घंटे हंगामा, वीसी कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: गोल्ड मेडल और मेरिट सूची में धांधली पर 10 घंटे हंगामा, वीसी कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल और मेरिट सूची निर्धारण में अनियमितता के आरोपों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 10 घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने अंकों में कथित हेरफेर की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विद्यार्थी परिषद ने अनियमितता का आरोप लगाया, वीसी कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल और मेरिट निर्धारण प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पालीवाल पार्क परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। वाइस चांसलर (वीसी) कार्यालय के बाहर लगे ताले खोल दिए और कार्यालय के भीतर बैठकर नारेबाजी की।
सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक प्रदर्शन किया गया। गोल्ड मेडल एवं मेरिट सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोरदार ढंग से की गई। प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक नितिन दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच यह चर्चा और संदेह का विषय है कि कुछ छात्रों के अंकों में असामान्य वृद्धि कर उन्हें गोल्ड मेडल और मेरिट सूची में स्थान दिलाया गया है। कई मेधावी छात्र पीछे रह गए हैं। यदि किसी छात्र के अंक बाद में बढ़े हैं तो इसे सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए।
परिषद ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले, मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के अंकों में सभी संशोधनों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इकाई अध्यक्ष शिवम कोहली ने कहा कि यदि प्रथम मूल्यांकन में त्रुटियां थीं तो संबंधित परीक्षकों और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
बुलाई जाएगी बैठक
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उसके बाद जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
Trending Videos