सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harassed by Stalker for a Year Agra Student Ends Life Family Blocks Road Demanding Action

UP: छात्रा से पड़ोसी युवक बना रहा था दोस्ती की दबाव, फिर लड़की ने जो किया; जानकर रह जाएंगे हैरान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के ताजगंज में एक छात्रा ने कथित तौर पर लंबे समय से हो रही छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
 

Harassed by Stalker for a Year Agra Student Ends Life Family Blocks Road Demanding Action
छात्रा की मौत के बाद लोगों ने कर दिया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ताजगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर अपने घर के स्टोर रूम में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक एक साल से पीछा कर व रास्ता रोककर दोस्ती का दबाव बनाता था। समझाने पर भी हरकत बंद नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर आरोपी रोहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos


 

छात्रा के पिता एक होटल में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने इसी साल 70% अंकों के साथ इंटर किया था। बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन कर रखा था। आरोपी युवक बेटी को स्कूल और कोचिंग जाते समय एक साल से परेशान कर रहा था। विरोध पर परिजन को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे बेटी दहशत में थी। कुछ समय पहले बेटी ने बताया तो वह युवक के घर गए। उसके घरवालों से भी बात की। मगर आरोपी नहीं माना। वह बेटी को बदनाम करने की धमकी देने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रात में वह ड्यूटी पर गए थे। सुबह सात बजे बेटी ने जगाने के बाद चाय-नाश्ता किया। आरोप है कि युवक भी घर के सामने आकर खड़ा हो गया। इससे बेटी दहशत में आ गई। बेटी 8 बजे स्टोर रूम की ओर चली गई। पत्नी सरिता कपड़े धो रही थी। जब वह स्टोर में किसी काम से गईं तो अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो बेटी पंखे के सहारे फंदे से लटकी थी। चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। किसी तरह उसे फंदे से उतारा,।अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन ने रोहन नाम के युवक पर आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है।

 

मां ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
छात्रा घर में सबसे बड़ी थी। एक छोटा भाई है। वह भी पढ़ाई करता है। पिता होटल की नौकरी कर बच्चों को पढ़ा रहे थे। बेटी की मौत से पिता और मां बेहाल हो गए हैं। मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, आरोपी परिवार सहित भाग गया है।
कार्रवाई न होने पर लगाया जाम

 

पुलिस ने दर्ज नहीं की थी शिकायत 
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत ले ली लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में लोग अमर होटल के पास आ गए। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब करीब आधे घंटे बाद लोग जाम खोलने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed