{"_id":"6a28d6cff9be81d6010e8ab5","slug":"storm-havoc-in-agra-65-kmph-winds-uproot-trees-bring-down-hoardings-hundreds-of-villages-lose-power-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आंधी तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, दर्जनों पेड़-होर्डिंग और खंभे गिरे; बिजली भी हो गई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: आंधी तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, दर्जनों पेड़-होर्डिंग और खंभे गिरे; बिजली भी हो गई गुल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:20 AM IST
सार
आगरा में मंगलवार रात 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगह पेड़, होर्डिंग और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे शहर और सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जबकि एक परिवार चलती कार पर होर्डिंग गिरने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
1 of 6
कार पर गिरा होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिन में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी तबाही मचाई। दर्जनों दर्जनों पेड़-होर्डिंग और खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर के कई इलाके भी अंधेरे में डूब गए। सेंट जोंस चौराहे से निकल रही कार पर भारी-भरकम होर्डिंग गिर गया। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर के निदेशक की कार में उस समय पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि पांचों लोग बाल-बाल बच गए। वहीं फतेहाबाद रोड शेड गिर गए, जिसमें ऑटो और बाइक सवार उलझ कर गिर गए।
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के निदेशक रविकांत चावला ने बताया कि सेंट जोंस चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर उन्होंने भंडारा किया था। वह पहले ही घर से आ गए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी और भांजे को लेकर ड्राइवर चौराहे पर पहुंचा, तभी आंधी से भारी भरकम होर्डिंग उनकी कार पर गिर गया।
2 of 6
सड़क पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
हादसा देख लोग दौड़े और पांचों को कार से बाहर निकाला। ईश्वर कृपा से होर्डिंग का एक हिस्सा तारों में उलझ गया था, जिससे वह तेजी से कार पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने नगर निगम से ऐसे कमजोर और गिरासू होर्डिंग हटवाने की मांग की है। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर होर्डिंग हटवाया।
Trending Videos
3 of 6
उखड़ गए होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रायभा-अछनेरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की दीवार भरभराकर गिर गई। यहां धर्म सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। पांच दिन से काम बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कार पर गिरा होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
30 सबस्टेशनों से जुड़े गांवों की बिजली ठप
आंधी के कारण शहर में शास्त्रीपुरम, ग्वालियर रोड और महताब बाग के पास बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। तीनों क्षेत्रों में शटडाउन लेकर टोरंट पावर की टीमें देर रात तक मरम्मत में जुटी रहीं। देहात में 30 सबस्टेशनों से जुड़े सैकड़ों गांवों की आपूर्ति आंधी आते ही ठप हो गई। देर रात तक मरम्मत जारी रही।
विज्ञापन
5 of 6
होर्डिंग हटाता बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
लादूखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से पोषित 25 गांवों में बिजली ठप हो गई। सीकरी के गांव दाउदपुर के माजरा उत्तू में आंधी से दो विद्युत पोल टूट कर गिर गए। बाह क्षेत्र के जैतपुर, भदरौली, जरार, अभयपुरा, बासौनी, पाठकपुरा, नौगवां आदि क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने दक्षिणांचल के अधिकारियों से नए पोल लगवाने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।