{"_id":"6a418b7ddf9343197d09f456","slug":"rtah-news-electricity-crisis-etah-news-c-163-1-eta1003-152631-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने से छह घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने से छह घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
अलीगंज विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर बदलते विद्युत कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र का 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह चार बजे से 10:30 बजे तक बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया।
कस्बे का 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था। इसे बदले जाने का काम रविवार को किया गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सुबह होते ही लोग गर्मी से अकुलाकर घरों से बाहर निकल आए। विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की जानकारी पहले ही दी थी। हालांकि, अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी, जिससे वे अचानक हुई कटौती से परेशान हुए। बिजली न होने के कारण सुबह से ही कस्बे में पानी का संकट गहरा गया।
लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। लगातार छह घंटे बिजली बंद रहने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सुबह करीब 10:30 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोग दैनिक कार्यों को पूरा कर सके। संवाद