पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pulse Polio Drive: 2.17 Lakh Children Vaccinated in Agra Door-to-Door Campaign Begins

UP: अफगानिस्तान से पोलियो का खतरा, 2.17 लाख बच्चों को पिलाई दवा; 3 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

Mon, 29 Jun 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 10:18 AM IST
सार

आगरा में सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 2.17 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग 3 जुलाई तक घर-घर जाकर शेष बच्चों को दवा पिलाएगा और अभिभावकों से सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक दिलाने की अपील की है।
 

विज्ञापन
Pulse Polio Drive: 2.17 Lakh Children Vaccinated in Agra Door-to-Door Campaign Begins
पल्स पोलियो अभियान

विस्तार

देश भले ही पोलियो मुक्त हो गया हो लेकिन अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो का खतरा बना हुआ है, जहां अभी भी मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में पोलियो से बचाव के लिए अपने पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलवाएं। सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 2.17 लाख बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई। सोमवार से घर-घर जाकर टीम बच्चों को ड्रॉप पिलाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमारे देश को 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है। पर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी तीन-तीन सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया

उन्होंने बताया कि ये संक्रामक वायरल बीमारी है। ऐसे में पोलियो के होने का खतरा कम नहीं हुआ है। इसको देखते हुए पांच साल तक के बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है, जो बच्चे पहले दिन ड्रॉप से वंचित रह गए हैं, उनके परिजन से अपील है कि वे घर आने वाली टीम से ड्रॉप जरूर पिलवाएं।

ये भी पढ़ें -  फिर डॉक्टर क्या करेंगे?: अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पांच साल तक के 6.84 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन 2,703 बूथों पर 2.17 लाख बच्चों को खुराक दी गई है, बाकी 4.67 लाख बच्चों को 3 जुलाई तक घर-घर जाकर टीम ड्रॉप पिलाएगी। इसके लिए 1,761 टीमें बनाई हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: फिर जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, जगन्नाथ मंदिर में आज होगी स्नान यात्रा; 108 कलशों से होगा अभिषेक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed