{"_id":"6a41f03223900078fd081404","slug":"yogi-orders-crackdown-on-illegal-mining-vehicles-focuses-on-stray-cattle-and-govardhan-parikrama-route-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब टूटेगी खनन माफिया की कमर; गांव के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब टूटेगी खनन माफिया की कमर; गांव के लोगों को मिलेगी राहत
Mon, 29 Jun 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:40 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल की समीक्षा बैठक में पड़ोसी राज्यों से आने वाले अवैध खनन के वाहनों और छुट्टा पशुओं पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को नई तकनीक से विकसित करने और क्षेत्रीय विकास से जुड़े प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल करने को भी कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से होने वाले अवैध खनन और छुट्टा पशुओं की आवाजाही पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप को दिए। अवैध खनन के वाहनों, डंपरों के गांव के रास्तों से होकर निकलने पर रोक लगाने को कहा ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
उन्होंने पड़ोसी राज्यों से आ रहे छुट्टा पशुओं पर राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या का हल निकालने को कहा, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद न हों। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की खराब हालत पर चिंता जताते हुए सीएम ने निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग को नई तकनीक से बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं के पैरों में छाले न पड़ें। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहर में भारी ट्रैफिक को कम करने के लिए दयालबाग से खंदौली बाईपास, यमुना पर नया पुल, एत्मादपुर बाईपास और ग्वालियर रोड पर जलभराव की समस्या को प्रमुखता से रखा। सीएम ने सभी प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान
ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद राजकुमार चाहर, सांसद नवीन जैन, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौ. बाबूलाल, पक्षालिका सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती
ये भी पढ़ें - इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती