पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AI to Transform Healthcare in the Next Decade Robots May Perform Surgeries

फिर डॉक्टर क्या करेंगे?: अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी

Mon, 29 Jun 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:48 AM IST
सार

आईएमए के सेमिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि अगले 10 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिकित्सा सेवाओं में बड़ा बदलाव लाएगा, जहां बीमारी की पहचान से लेकर कई जटिल ऑपरेशन तक रोबोट की मदद से होंगे। हालांकि डॉक्टरों ने यह भी माना कि मरीज और चिकित्सक के मानवीय संबंध तथा स्टेथोस्कोप की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

विज्ञापन
AI to Transform Healthcare in the Next Decade Robots May Perform Surgeries
रोबोटिक सर्जरी - फोटो : AI

विस्तार

आईएमए ने एमजी रोड स्थित होटल में स्टेथोस्कोप-टू-रोबोट विषयक सेमिनार में भविष्य में होने वाले चिकित्सकीय बदलाव पर व्याख्यान हुआ। इसमें चिकित्सकों ने कहा कि अगले 10 साल में चिकित्सकीय सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेहद प्रभावी हो जाएगी। एआई की मदद से बीमारियां चिह्नित की जाएंगी और रोबोट ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब टूटेगी खनन माफिया की कमर; गांव के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन




 

डॉ. नीरज बसंतानी ने कहा कि एआई का उपयोग होने लगा है लेकिन अगले दस साल में मरीजों की बीमारी की डायग्नोस करना बेहद आसान होगा और सटीक जांच हो सकेगी। कैंसर, किडनी-लिवर, हृदय रोग, मस्तिष्क की सर्जरी रोबोट करेंगे। डॉ. मयंक जैन ने कहा कि एआई का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश भाटिया ने कहा कि भले ही एडवांस्ड तकनीकी उपयोग में लाई जाए, लेकिन स्टेथोस्कोप और नब्ज देखने की कला को मात देना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इससे मरीज में सकारात्मक भाव विकसित होता है।

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया



 

आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने पैनल डिस्कशन में पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में कहा कि मानवीय त्रुटियों पर विभाग डॉक्टरों का शोषण न करें। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर त्यागी और डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल ने आईसीयू में चिकित्सकीय मानकों के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़कों के सहारे चुनावी पिच तैयार कर गए सीएम योगी, सभी 9 विधानसभा सीटें जिताने वाले आगरा को दी तवज्जो


 
विज्ञापन

उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ. कपिल त्यागी और विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव रहे। सेमिनार में डॉ. वीरेंद्र खंडेलवाल, डॉ. केके विश्वानी, डॉ. शम्मी कालरा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. नरेश त्यागी, डॉ. लवप्रिया शर्मा, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. हरी सिंह, डॉ. मुकेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   UP: होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दो युवकों संग ऐसे हाल में दिखी महिला; शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed