पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi's Witty Remarks Lighten Agra Review Meeting Lawmakers Burst Into Laughter

UP: सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता

Mon, 29 Jun 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:52 AM IST
सार

आगरा की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल और राज्यसभा सांसद नवीन जैन से हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी लेकर माहौल खुशनुमा बना दिया। उनकी टिप्पणियों पर सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी ठहाके लगाते नजर आए।

विज्ञापन
Yogi's Witty Remarks Lighten Agra Review Meeting Lawmakers Burst Into Laughter
सीएम योगी और पगड़ी में विधायक बाबूलाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों के साथ अलग अंदाज दिखा। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल से इस बार भी वह चुटकी लेना नहीं भूले। उन्होंने राज्यसभा सांसद नवीन जैन की बातों पर भी ऐसी टिप्पणी की जिससे जनप्रतिनिधि ठहाके लगाने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब टूटेगी खनन माफिया की कमर; गांव के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन




 

बैठक में चौधरी बाबूलाल ने अपने क्षेत्र के एक धर्मस्थल पश्चिमाई के विकास की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि कि बाबूलाल जी, धर्मस्थल का विकास तो करा दूंगा लेकिन वादा करिए कि वहां पूजा-पाठ में भी लग जाओगे। अब पूजा-पाठ में लगने का समय है। यह सुनते ही सभागार ठहाकों से गूंज उठा और माहौल हल्का हो गया।

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया


 

बैठक शुरू होते ही उन्होंने बाबूलाल से कहा कि अरे, वहां कहां जाकर बैठ गए, आपको सांसद राजकुमार चाहर के बराबर में बैठना चाहिए। इसके बाद भी सीएम का मजाकिया अंदाज जारी रहा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बैठक के दौरान आगरा कैंट स्टेशन की सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उस सड़क को छावनी परिषद, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग अपना मानने को तैयार नहीं है। डंपरों से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि नवीन जी, इस सड़क से कहीं आपके ही तो डंपर नहीं गुजर रहे। सीएम की इस टिप्पणी पर भी जनप्रतिनिधि मुस्कुराते नजर आए।

ये भी पढ़ें -  UP: सड़कों के सहारे चुनावी पिच तैयार कर गए सीएम योगी, सभी 9 विधानसभा सीटें जिताने वाले आगरा को दी तवज्जो
 
विज्ञापन

कौन है नगर आयुक्त, बुलाओ
सांसद नवीन जैन ने जब सड़क का मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री ने पूछा कि कौन है नगर आयुक्त, उसे बुलाओ। मंडलीय बैठक होने के कारण वह सभागार में नहीं थे। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि वह बाहर हैं और जिले की बैठक में रहेंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंट स्टेशन की सड़क का निर्माण जल्द कराओ। नगर निगम को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दो।

ये भी पढ़ें -   UP: होटल के कमरे का वीडियो वायरल, दो युवकों संग ऐसे हाल में दिखी महिला; शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed