{"_id":"6a418df145f1a321be0f7ae9","slug":"rtah-news-encroachment-etah-news-c-163-1-eta1002-152630-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेहता पार्क से बाबूगंज तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेहता पार्क से बाबूगंज तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों के बाद नगर पालिका ने शनिवार शाम व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मेहता पार्क, सब्जी मंडी और बाबूगंज क्षेत्रों में दुकानों के बाहर से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। पालिका ने दुकानदारों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी है।
अभियान देर रात तक चला, जिसमें नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मेहता पार्क क्षेत्र में दुकानों के बाहर लगाए गए टिन शेड हटवाए गए। सब्जी मंडी और बाबूगंज में दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाकर पालिका टीम का सहयोग किया। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव ने बताया कि शहर में अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसी के चलते नगर पालिका नियमित रूप से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ कार्रवाई भी कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार चेतावनी के बावजूद कुछ दुकानदार दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे आम लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। राकेश कुमार गौरव ने स्पष्ट किया कि यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण किया जाता है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ संबंधित दुकानदार से राजस्व की वसूली भी की जाएगी।
राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पालिका प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपना सामान निर्धारित सीमा के अंदर रखें। सड़क, फुटपाथ या सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। नगर पालिका ने संकेत दिए हैं कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।