{"_id":"6a418c97a85aa751ac0f07c5","slug":"rtah-news-illigle-clinik-notice-etah-news-c-163-1-eta1002-152634-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई एक को दिया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई एक को दिया गया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व क्लीनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार ऐसे चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर रही है जो बिना अनुमति या निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने शहर स्थित विद्या बाल क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। यहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाया कि क्लीनिक बिना किसी वैध व सक्रिय पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक अनुमति व पंजीकरण के अभाव में चिकित्सा सेवाएं देना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
जांच में यह भी सामने आया कि क्लीनिक का संचालन बेसमेंट में किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस प्रकार के स्थान पर चिकित्सा सेवाएं संचालित होने से मरीजों विशेषकर बच्चों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर क्लीनिक संचालक डॉ. श्रीनिवास यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोटिस में निर्धारित समय सीमा के अंदर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि बिना पंजीकरण और बेसमेंट में क्लीनिक का संचालन किस आधार पर किया जा रहा था। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो क्लीनिक को सील करने सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीकरण व मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों व क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।