पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Scorching sun and heatwave onslaught; mercury crosses 44 degrees in the district.

Etah News: पहली जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sat, 27 Jun 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scorching sun and heatwave onslaught; mercury crosses 44 degrees in the district.
एटा/निधौलीकलां। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम व स्वच्छ वातावरण के लिए पहली से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर सफाई, जलभराव की रोकथाम, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ प्रभारी राजकुमार मौर्य ने एडीओ पंचायतों को निर्देश जारी करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा है। निर्देश दिए कि गांवों में नालियों और नालों की नियमित सफाई कराई जाए, जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार फॉगिंग भी कराई जाए। इसके अलावा तालाबों व जलस्रोतों के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई कराने के साथ-साथ वहां कीटनाशकों का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों से भी इस संबंध में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

वहीं निधौलीकलां में भी कार्यशाला हुई। बैठक में अधीक्षक डॉ. राहुल चतुर्वेदी, रामनिवास पाल, जयप्रकाश पचौरी, बिजेंद्र किशोर, चंद्रजीत यादव के साथ ही ब्रजेश उपाध्याय, राजीव कुमार, नीरज कुमार, सुखेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed