{"_id":"69e51c181e2bb2df0a04fe07","slug":"sit-files-charge-sheet-in-quadruple-murder-case-etah-news-c-163-1-eta1013-149452-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चौहरे हत्याकांड में एसआइटी ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चौहरे हत्याकांड में एसआइटी ने दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी में 19 जनवरी को माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या के बहुचर्चित मामले में एसआईटी ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। 88 दिन जांच के बाद एसआईटी ने आरोपी बेटे कमल सिंह के खिलाफ 50 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 39 लोगों को गवाह बनाया है।
एटा-शिकोहाबाद रोड स्थित नगला प्रेमी में आप्टीकल स्टोर संचालक कमल सिंह के घर पर कैंसर पीड़ित बुजुर्ग पिता गंगा सिंह और मां श्यामा देवी के अलावा पत्नी रत्ना, दो बेटियां लक्ष्मी और ज्योति के अलावा 10 साल का बेटा देवांश रहते थे। छोटी बेटी ज्योति नोएडा में नौकरी करती थी। वहां उसका अफेयर हो गया। स्वजन ने समझाया लेकिन ज्योति के अड़ने पर परिवार शादी को तैयार हो गया था। शादी की तारीख 11 फरवरी तय थी।
वह 16 जनवरी को नोएडा से शादी की तैयारी के लिए लौटी थी। 19 जनवरी कमल सिंह ने माता-पिता के साथ पत्नी रत्ना और बेटी ज्योति की हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड ने सभी को हिला दिया। पुलिस ने आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले की जांच के लिए सीओ कीर्तिका सिंह के अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी गठित की।
एसआईटी ने सभी पहलुओं पर जांच की। बेटे देवांश, बेटी लक्ष्मी, आस पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए। परिस्थितिजन्य प्रमाण, वैज्ञानिक साक्ष्यों को संकलित किया। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि इस मामले में 50 पेज की चार्जशीट और करीब 800 पेज के केस डायरी के साथ न्यायालय में दाखिल किया गया है। इसमें 39 लोगों को गवाह बनाया गया है।
--
रीन रीक्रिएट की रिपोर्ट भी की जाएगी दाखिल
इस मामले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) अलीगढ़ की तीन सदस्यीय टीम ने गांव में छानबीन की थी। सीन रीक्रिएट कर घटनाक्रम को समझा। हत्यारोपी के बेटे, परिजन और आस पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए। इसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट के बाद इसे भी न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X