सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Smart meter installation stopped, consumers got relief

Etah News: स्मार्ट मीटर लगना बंद, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Smart meter installation stopped, consumers got relief
विज्ञापन

Trending Videos
एटा। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में उपभोक्ताओं के घर पर लगे स्मार्ट मीटर सिर दर्द बन गए हैं। निगम के आदेश के बाद स्मार्ट मीटर लगाना बंद कर दिए हैं। इसके बाद विद्युत निगम के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस लगी है। अग्रिम आदेश के बाद ही स्मार्ट मीटर को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। सभी डिस्कॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अगली सूचना तक मीटर बदलने का कार्य पूरी तरह स्थगित रखा जाए। यह रोक तब तक प्रभावी रहेगी जब तक सरकार द्वारा गठित तकनीकी समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती। इस आदेश के बाद उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही थी। लोगों का आरोप था कि बिना सहमति के पुराने मीटर हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली बिल और तकनीकी समस्याओं को लेकर असंतोष बढ़ा। सबसे अधिक देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही थी। देहात के लोगों को स्मार्ट फोन की वजह से स्मार्ट मीटर के बैलेंस के बारे में ठीक से जानकारी नहीं कर पा रहे थे। अचानक बिजली का आपूर्ति भी बंद हो जाती थी। लोगों को कहना है कि स्मार्ट मीटर को पोस्टपैड मीटर में बदलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed