{"_id":"6a7924a7600d9855ba0a93f7","slug":"spate-of-accidents-causes-a-stir-21-kanwariyas-reach-medical-college-within-an-hour-in-etah-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: एक ही घंटे में इतने हादसों ने मचाई हलचल, अलग-अलग इलाकों से 21 कांवड़िए मेडिकल कॉलेज पहुंचे; कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: एक ही घंटे में इतने हादसों ने मचाई हलचल, अलग-अलग इलाकों से 21 कांवड़िए मेडिकल कॉलेज पहुंचे; कई गंभीर
Mon, 10 Aug 2026 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:40 AM IST
सार
करीब एक घंटे के भीतर 21 घायल कांवड़ियों के एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
घायल कांवड़िए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों से हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे के भीतर 21 घायल कांवड़ियों के एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में घायल 21 कांवड़ियों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय टीम ने सभी का उपचार शुरू किया। घायलों में एक महिला और एक पुरुष कांवड़िए की हालत गंभीर बताई गई। दोनों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एक साथ बड़ी संख्या में कांवड़ियों के घायल होकर पहुंचने की सूचना से मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी सक्रिय हो गया। इमरजेंसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का उपचार किया। हादसे जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
घायल कांवड़ियों के नाम
1. विवेक
2. रिंकू
3. सोनू
4. अमित
5. अंजली
6. चमन
7. विष्णु
8. रिंकू
9. मोहित कुमार
10. पंकज
11. विजय कुमार
12.अजय
13. धर्मेंद्र
14. महेश
15. ललित
16. अंकित
17. पंकज
18. अमन
19. वासुदेव
20. विशाल
21. आकाश