{"_id":"69adba6f4c85aa09d20c45c3","slug":"srishti-divya-and-diksha-won-the-race-etah-news-c-163-1-eta1002-147373-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दौड़ में सृष्टि, दिव्या और दीक्षा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दौड़ में सृष्टि, दिव्या और दीक्षा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों का मिला प्रशस्ति पत्र व मेडल। संवाद
विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को अस्मिता लीग का आयोजन हुआ। लीग के तहत विभिन्न आयु वर्ग की बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेरा युवा भारत जिले के उपनिदेशक पुनीत गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन अवसर पर सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड व मानव कल्याण आश्रम प्रभारी मुसाफिरनंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा व उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। 100 मीटर दौड़ में सृष्टि ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय और डॉली तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में दीक्षा ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय तथा मशीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में अश्वनी ने प्रथम, योग्यता ने द्वितीय और परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में अश्वनी यादव प्रथम, योग्यता द्वितीय और परी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में गुनगुन ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय और योग्यता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में योग्यता कुशवाहा ने प्रथम, परी ने द्वितीय और योग्यता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सभी विजेता महिला खिलाड़ियों को विधायक द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट, खेलो इंडिया के पीटीआई शिवम, जिला युवक समिति के अध्यक्ष रबी यादव, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दयानंद श्रीवास्तव ने किया।
Trending Videos