सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand for cotton and chicken embroidered kurtas on Eid

Etah News: ईद पर कॉटन व चिकन कढ़ाई वाले कुर्तों की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demand for cotton and chicken embroidered kurtas on Eid
बाबूगंज बाजार में कुर्ता पायजामा खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। ईद के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोग परिवार के साथ बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कपड़ों व अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर युवाओं और बच्चों में नए फैशन के कुर्ता-पायजामा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos

शहर के प्रमुख बाजार बाबूगंज, घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट समेत अन्य बाजारों में सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर होते-होते बाजारों में काफी भीड़ बढ़ गई और देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही। बाजारों में महिलाओं, युवतियों और युवाओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही हैं। लोग अपने परिवार के लिए नए कपड़े, बच्चों के लिए आकर्षक परिधान और ईद से जुड़ी अन्य वस्तुएं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की अधिक भीड़ दिख रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार पारंपरिक कुर्ता-पायजामा के साथ आधुनिक डिजाइन के कुर्तों की मांग काफी बढ़ गई है। युवाओं में कॉटन के हल्के और आरामदायक कुर्तों के साथ चिकन कढ़ाई वाले कुर्तों की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा शॉर्ट कुर्ते के साथ पैंट पहनने का चलन भी युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दुकानदारों लियाकत का कहना है कि इस बार पठानी सूट और स्टाइलिश कुर्ता-पायजामा भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। कई युवा नए ट्रेंड के अनुसार अलग-अलग रंगों और डिजाइन के कुर्ते खरीद रहे हैं।
वहीं बच्चों के लिए भी बाजार में रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन के कुर्ता-पायजामा उपलब्ध हैं जिन्हें अभिभावक बड़े उत्साह के साथ खरीद रहे हैं। व्यापारी आफताब का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में खरीदारी में तेजी आई है। जैसे-जैसे ईद का त्योहार नजदीक आएगा बाजारों में भीड़ और बढ़ने लगी है।
त्योहार के चलते व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं खरीदारों का कहना है कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और खुशियों का पर्व है। ऐसे में लोग पूरे उत्साह के साथ इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
कुर्ता पायजामा- रेट
कॉटन कुर्ता पायजामा- 600 से 800
चिकन कढ़ाई- 800-1000
डिजायनदार कुर्ता पायजामा-1000-1500
कुर्ता-पेंट- 1200-2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed