{"_id":"69adba2e9cbe341b24010337","slug":"crisis-on-samman-nidhi-of-more-than-50-thousand-farmers-etah-news-c-163-1-eta1002-147360-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 50 हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 50 हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि पर संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार अब हजारों किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। समय पर रजिस्ट्री न होने के कारण करीब 50 हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन कागजों में त्रुटियों के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
सरकार की ओर से किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। इसके बिना किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिले में अब तक 74.15 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो पाई है जबकि शेष किसानों का पंजीकरण अभी बाकी है। आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों की संख्या लगभग 2.37678 लाख है। इनके सापेक्ष अब तक 1.76 लाख किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है।
इस स्थिति में करीब 50 हजार से अधिक किसानों की रजिस्ट्री अभी लंबित है जिससे उनके खाते में आने वाली सम्मान निधि पर खतरा मंडराने लगा है। उपकृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के मामले में जिला मंडल में तीसरे स्थान पर और प्रदेश स्तर पर 21वें स्थान पर है। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य तेजी से कराया जा रहा है गांव स्तर पर कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है वहीं किसानों के दस्तावेजों में त्रुटियों के चलते सत्यापन की प्रक्रिया में समय लगने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया धीमी पड़ रही है।
उपकृषि निदेशक ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों और जनसेवा केंद्रों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिन किसानों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है उनसे जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कोई बाधा न आए। प्रशासन का दावा है कि अभियान को तेज कर जल्द ही शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos