पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students who arrived drenched were welcomed at the school.

Etah News: भीगते हुए पहुंचे विद्यार्थियों का विद्यालय में हुआ स्वागत

Thu, 02 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Students who arrived drenched were welcomed at the school.
शहर के जीटी रोड पर बारिश होने की वजह से अपने नौनिहाल को छाता लेकर स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक। सं
एटा/सकीट/मारहरा। जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। सुबह से हो रही बारिश के बीच छात्र-छात्राएं छाता और बरसाती के सहारे स्कूल पहुंचे। कई बच्चे बारिश में भीगते हुए विद्यालय पहुंचे। वहीं, सकीट के प्राथमिक विद्यालय में बंद मिला। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन माध्यमिक विद्यालय खुले। इस दौरान पहले ही दिन बारिश होने की वजह से विद्यालयों में छात्र संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इसके साथ ही कुछ अभिभावक अपने बच्चों को छाते से ढककर स्कूल लेकर गए। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ विद्यालयों में जलभराव भी हुआ। इसकी वजह से कई स्थानों पर प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम सीमित रूप से आयोजित किए गए। हालांकि स्कूल का पहले दिन को लेकर बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह साफ दिखाई दिया। मारहरा क्षेत्र के एंजल द फ्यूचर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राएं बारिश होने की वजह से छाता लेकर समय पर स्कूल पहुंचे। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी बारिश की वजह से छात्र कहीं भीगते हुए तो कहीं छाता लेकर स्कूल पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में लटका रहा तालाः सकीट विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में लापरवाही का मामला सामने आया। यहां निर्धारित समय पर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। सुबह करीब 10:39 बजे विद्यालय परिसर पूरी तरह बंद था और न तो कोई शिक्षक मौजूद था और न ही कोई छात्र दिखाई दिया। विद्यालय बंद मिलने से ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी रही। गांव के बच्चों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते हैं। उनका कहना था कि शिक्षक कभी-कभी ही विद्यालय पहुंचते हैं और उनके आने-जाने का भी कोई निश्चित समय नहीं रहता। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल से फोन पर बात की गई। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय निर्धारित समय पर बंद मिला है तो मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी। जांच में यदि शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा।

शहर के जीटी रोड पर बारिश होने की वजह से अपने नौनिहाल को छाता लेकर स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक। सं

शहर के जीटी रोड पर बारिश होने की वजह से अपने नौनिहाल को छाता लेकर स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक। सं

शहर के जीटी रोड पर बारिश होने की वजह से अपने नौनिहाल को छाता लेकर स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक। सं

शहर के जीटी रोड पर बारिश होने की वजह से अपने नौनिहाल को छाता लेकर स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed