पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news advocate protest

Etah News: शासन-प्रशासन के सकारात्मक रवैया न होने से अधिवक्ताओं का बढ़ रहा पारा

Wed, 01 Jul 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
etah news advocate protest
तहसील सदर पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता, स्टांप वेंडर्स व अन्य। संवाद
अलीगंज। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता 14वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। शासन-प्रशासन के सकारात्मक रवैया न होने से उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को आंदोलन को और तेज करने को योजना बनाते रहे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा शासन-प्रशासन को उनको हल्के में ले रहा है। बार के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने चेतावनी देते हुए कहा शासन-प्रशासन अधिवक्ताओं के सब्र की परीक्षा लेने का प्रयास न करे। मांग पूरी न होने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा सरकार के शीघ्र वार्ता कर समाधान न निकाले जाने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा यह लड़ाई अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता के साथ ही जनहित की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में वेदप्रकाश यादव, शिवांक दुबे, संजय यादव, रिंकू सक्सेना, अंशुल सक्सेना, केपी सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने 16वें दिन भी सौंपा ज्ञापन
जलेसर। ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने 16वें दिन भी ज्ञापन सौंपा। रोजाना ज्ञापन सौंप रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील संदीप सिंह को सौंपा। इसमें ई-रजिस्ट्री का फैसला सरकार के वापस न लेने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने को कहा गया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने कहा उनका धरना प्रदर्शन 15 जून से जारी है। 16 दिन होने पर भी शासन-प्रशासन का उनके प्रति सकारात्मक रवैया नहीं रहा है, इसका समय आने पर जवाब दिया जाएगा। आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें डीएस यादव, रामप्रकाश सिंह, गिर्राज किशोर भारद्वाज, केपी सिंह यादव, हरिशंकर शर्मा, युवराज सिंह, गोवर्धन सिंह राजपूत, प्रमोद राठी, उत्साह भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ई-रजिस्ट्री के विरोध में 12वें दिन भी हड़ताल जारी
एटा। ई-रजिस्ट्री के विरोध में सदर तहसील में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व स्टाम्प वेंडर्स की हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। 4 जून के आदेश को वापस लेने और अपनी मांगें पूरी किए जाने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
हड़ताल के चलते उप निबंधक कार्यालय सहित तहसील परिसर में रजिस्ट्री और न्यायिक कार्य प्रभावित रहे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने शासन के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में चल रहे प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पूरी नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ता, बैनामा लेखक व स्टांप वेंडर्स मौजूद रहे।

--
दीवानी न्यायालय की स्थापना को संघर्ष समिति का गठन
जलेसर। दीवानी न्यायालय की स्थापना के लिए तहसील में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष रमेश पाल सिंह रामू को चुना गया। ई-रजिस्ट्री के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर दीवानी न्यायालय के गठन पर विचार करते हुए संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसका प्रस्ताव सुनील यादव एडवोकेट ने रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed