पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news fire in field

Etah News: निगोह हसनपुर गांव में 8 बीघा खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Wed, 01 Jul 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
etah news fire in field
एटा। सकीट क्षेत्र के निगोह हसनपुर गांव में मंगलवार की शाम को खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खेत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इससे आसपास मौजूद किसानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के अन्य खेतों में आग फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। एफएसो जितेंद्र चौरसिया ने बताया खेत में रखे मक्के के करव में अज्ञात कारण से आग लग गई। करीब 8 बीघा खेत में आग लगी हुई थी। सूचना पर दो दमकल की गाड़ियां भेजी गई। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed