पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news protest over low voltage

Etah News: दो वर्ष से है लो वोल्टेज की समस्या गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा

Wed, 01 Jul 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
etah news protest over low voltage
मारहरा विकास खंड के विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते ग्रामीण। संवाद
मारहरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरपसी के गांव नगला आशा के लोग दो वर्ष से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे थे। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कस्बे के बिजली घर का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार काे महिलाएं और बच्चों को लेकर कस्बे के बिजली घर पर पहुंच गए, जहां उन्होंने घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बे के पास से गुजरी रेलवे लाइन के कस्बे की तरफ धरपसी गांव है और रेलवे लाइन के पार धरपसी ग्राम पंचायत का गांव नगला आशा है। जिसमें करीब 25 मकान हैं, इस गांव में करीब 150 की आबादी है। नगला आशा के लोगों का आरोप है कि उनके गांव में दो वर्ष से लगातार लो वोल्टेज की समस्या है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्म्रचारियों से शिकायत की गई, लेकिन कभी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से शाम ढलने पर गांव में अंधेरा हो जाता है, इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। साथ ही खेत की सिंचाई की समस्या रहती है। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान विवेक सिसोदिया, धर्मेंद्र बघेल, विपिन, राजवीर सिंह, ज्ञान सिंह, राजेंद्र, कमल सिंह, सोमवीर सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed