फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Success will be achieved through hard work, discipline, and determination.

Etah News: परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता

Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Success will be achieved through hard work, discipline, and determination.
एवीबीपी की ओर से जनेश्वर मिश्र सभागार में हुए सम्मान समारोह में मौजूद मेधावी छात्र व मौजूद प्रभ
एटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य ऊर्जा मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ब्रज प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने कहा कि परिषद केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता को ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभावना के विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा रहे, अध्यक्षता डॉ. लोकमंदास पब्लिक स्कूल के चेयरमैन स्वागत पचौरी ने की। विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी, विभाग संयोजक यश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री कासगंज ध्रुव गंगवार, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख अनंत प्रताप सिंह, प्रिया उपाध्याय, प्रांत कार्यकारी सदस्य करिश्मा गुप्ता, जिला संयोजक कासगंज हिमांशु लोधी, कृष्णा माहेश्वरी, अंशुल बाबू, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed