सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of Ashok of Nagariya was found in the plot

Etah News: नगरिया के अशोक का था प्लॉट में मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The body of Ashok of Nagariya was found in the plot
विज्ञापन
एटा। तीन दिन पहले प्लाॅट में मिले शव की शिनाख्त परिजन ने अशोक (17) पुत्र इंद्रजीत शाक्य निवासी नगरिया थाना जैथरा के रूप में की है। उन्होंने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। तीन दिन पहले थाना जैथरा के गांव धुमरी में होटल के पीछे प्लाॅट में किशोर का शव मिला था। परिजन लापता किशोर की तलाश करते हुए रविवार को पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शिनाख्त कर ली।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को दोस्त की लगुन समारोह में शामिल होने की कहकर वह साइकिल से निकला निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजन ने बताया कि अशोक पहले भी घर से चला गया था और तलाश के दौरान आगरा-मथुरा के बीच में एक होटल पर काम करते मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवाले वहीं उसकी तलाश कर रहे थे। इधर, सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो को देखकर पोस्टमार्टम पर पहुंचकर उन्होंने शिनाख्त कर ली। परिजन के अनुसार हाईस्कूल में अशोक प्रथम आया था। वह घूमने का शौकीन था। उन्होंने बताया अशोक के बड़े भाई की भी कुछ वर्ष पहले इसी प्रकार मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed