{"_id":"69c826d09877f55c59049ec5","slug":"the-tenant-turned-out-to-be-the-thief-police-arrested-him-etah-news-c-163-1-eta1004-148363-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किराएदार ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किराएदार ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
चोरी के खुलासे के बाद पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पटियाली गेट स्थित एक मकान से चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेवर समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी मकान मालिक के घर में ही किराए पर रहता था।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि पटियाली गेट निवासी अर्पित उर्फ गोपाल ने 14 मार्च को थाना कोतवाली नगर चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी देते हुए बताया कि 5 मार्च की शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी व पुत्र को लेकर पूर्णागिरी व अन्य तीर्थ स्थलों पर घूमने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी अपनी सोने की अंगूठी पहनकर गई थी एवं अन्य सभी जेवर अलमारी में ही रख दिए थे। मकान में ऊपरी मंजिल पर स्वतंत्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कृष्णा नगर पीपल अड्डा किराए पर रहता है। जिसके पास घर के मुख्य गेट की दूसरी चाबी रहती है। 11 मार्च को अर्पित अपने घर वापस आया। अगले दिन 12 मार्च की शाम को उसकी पत्नी ने अलमारी खोली तो देखा कि वहां से सभी जेवर गायब थे। स्वतंत्र कुमार सभी गहने चोरी कर ले गया। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गहनता से जांच की जिसमें स्वतंत्र कुमार आरोपी निकला। पुलिस ने उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
Trending Videos