{"_id":"69b1b0a279ca5b34950d71dc","slug":"the-woman-claiming-to-be-the-childs-mother-failed-to-provide-evidence-etah-news-c-163-1-eta1004-147523-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खुद को बच्चे की मां बता रही महिला नहीं दे पाई सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खुद को बच्चे की मां बता रही महिला नहीं दे पाई सबूत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु को लेने पहुंची महिला। संवाद
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड बस स्टैंड पर कूड़े के ढेर में मिला बच्चा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के संरक्षण में है। बुधवार को एक महिला अपना बच्चा होने का दावा करते हुए लेने के लिए पहुंची लेकिन इस संबंध में वह कोई सबूत नहीं पेश कर सकी। वह अपने घर सबूत लेने के लिए गई हुई है। शाम तक वह वापस नहीं आई।
चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि बच्चे को अपना बच्चा बताने वाली महिला रूबी पत्नी जगदीश निवासी फिरोजाबाद बुधवार को कोतवाली नगर पहुंची। यहां वह अपना बच्चा होने का दावा कर रही थी। जब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उससे सबूत मांगे तो वह कोई भी सबूत पेश नहीं कर सकी। वहीं उसका कहना था कि एक बार पहले भी बस में वह उसे भूल गई थी लेकिन बस में अन्य लोगों ने उसे याद दिलाया जिसके बाद वह बच्चे को लेकर गई।
उसका कहना है कि पति जगदीश ने उसे 8 माह पहले छोड़ दिया है। वह शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर के पास रहती है। टीम ने सबूत लाने के लिए उसे घर भेजा तो उसके पास घर जाने के लिए रुपये तक नहीं थे।
इस पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद पांडेय ने उसे घर जाने के लिए रुपये भी दे दिए। शाम तक वह वापिस नहीं आई।
Trending Videos