सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers started a sit-in protest against the suspension of the irrigation officer.

Etah News: सींचपाल के निलंबन के विरोध में कर्मियों ने धरना किया शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 11 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Workers started a sit-in protest against the suspension of the irrigation officer.
आगरा रोड ​स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पर अनि​श्चित कालीन धरने पर बैठे सिंचाई संघ के पदा​धिरी। स
विज्ञापन
एटा। सींचपाल निलंबन के विरोध में सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा ने बुधवार से आगरा रोड स्थित नलकूप कॉलोनी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यालय प्रांगण में प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में यह आंदोलन जारी है।
Trending Videos


संघ पदाधिकारियों ने सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता ने बिना कारण बताओ नोटिस व बिना किसी विभागीय जांच के सींचपाल अतुल कुमार को निलंबित कर दिया। संघ ने इसे तानाशाहीपूर्ण व एकतरफा निर्णय बताया। संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अभियंता ने संघ पदाधिकारियों से वार्ता किए बिना कार्रवाई की जो विभागीय परंपराओं के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अध्यक्ष सुदेश द्विवेदी, संरक्षक कुंवरपाल सिंह, मुख्य सलाहकार कौशल किशोर, मंत्री धर्मेंद्र कुमार व अध्यक्ष मैनपुरी शाखा आशीष कुमार मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने निलंबन आदेश वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अभियंता की संवेदनहीनता व मनमानी के खिलाफ यह आंदोलन आवश्यक हो गया है। संघ ने स्पष्ट किया कि धरना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा जब तक कि निलंबन रद्द नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed