सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Food department confiscated illegal gas cylinders from a restaurant.

Etah News: खाद्य विभाग ने रेस्तरां से अवैध गैस सिलिंडर किए जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Food department confiscated illegal gas cylinders from a restaurant.
विज्ञापन
एटा। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को एक रेस्त्रां पर छापा मारा। इस दौरान पांच भरे व अधभरे सिलिंडर जप्त किए गए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व शहर में छापेमारी कार्रवाई की गई।
Trending Videos

इस दौरान टीम ने होटल परिसर से एचपी कंपनी के 5 भरे/अधभरे गैस सिलिंडर बरामद किए जिनका व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध पाया गया। सभी सिलिंडरों को मौके पर ही जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में भेज दिया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा व उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी अन्य होटलों और रेस्त्रां पर लगातार जारी रहेगी। उन्होंने होटल रेस्त्रां संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाया गया तो विभाग सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed