सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The youth alleged that he was beaten and robbed.

Etah News: दिल्ली जा रहे युवक ने लगाया पीटकर लूटने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The youth alleged that he was beaten and robbed.
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता घायल युवक का उपचार। संवाद
विज्ञापन
एटा। नौकरी के लिए दिल्ली जा रहे युवक ने अज्ञात लोगों पर पीटकर लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। यहां उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

गांव दौलतपुर चिर्रा थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी अवधेश ने बताया कि 5 भाइयों में दूसरे नंबर का है। कुछ परिजन व गांव के लोग दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उनके बुलाने पर ही बुधवार को घर से निकला था। रोडवेज के माध्यम से एटा बस स्टैंड पहुंचा। यहां 7-8 लड़के मिले और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कपड़े व अन्य दस्तावेज से भरा हुआ बैग ले गए। इसके अलावा मोबाइल फोन, जेब में रखे 500 व पर्स में रखे 1500 रुपये भी लूट ले गए। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचेतावस्था में मरा समझकर छोड़ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन को भी जानकारी दे दी गई है, वह भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed