सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traders troubled by traffic jam, officials met Roadways ARM

Etah News: जाम से परेशान व्यापारी, रोडवेज एआरएम से मिले पदाधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by traffic jam, officials met Roadways ARM
विज्ञापन
एटा। जाम की समस्या से व्यापारियों में गहरा रोष है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोडवेज के एआरएम नरेश कुमार गुप्ता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के प्रमुख मार्गों पर खड़ी होने वाली अनुबंधित बसों को जल्द से जल्द बस स्टैंड के अंदर एकत्रित करने की मांग उठाई।
Trending Videos

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से शहर के बस स्टैंड के बाहर, मुख्य चौराहों व्यस्त सड़कों पर रोडवेज की अनुबंधित बसों के खड़े रहने से जाम की समस्या भयावह होती जा रही है। इस कारण न सिर्फ व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एआरएम को बताया कि जाम के कारण कई बार सड़क दुर्घटनाओं जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है। बसों को बस स्टैंड के अंदर एकत्रित कराया जाए तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने व्यापार मंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अनुबंधित बसों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा करने के निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। व्यापार मंडल ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं अन्यथा हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि रोडवेज विभाग की ओर से जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी जिससे शहरवासी राहत महसूस कर सकें। जिला महामंत्री अभिनव कुलश्रेष्ठ, जिला अध्यक्ष उद्योग मंच उत्कर्ष माधव, नगर मंत्री रिंकू गुप्ता,, जिला उपाध्यक्ष बॉबी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिला परिचालक भर्ती के लिए 28 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
एटा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद परिवहन निगम ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सीधे संविदा परिचालक पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम के निर्देशानुसार चौथे चरण का रोजगार मेला 28 मार्च को क्षेत्रीय व डिपो स्तर पर आयोजित होगा। अभ्यर्थियों के आवेदन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे।
एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला परिचालक पद के लिए इंटरमीडिएट व सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। कहा कि इंटर के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। एनसीसी (बी), स्काउट-गाइड राज्य/राष्ट्रपति पुरस्कार व एनएसएस प्रमाणपत्र धारकों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज मिलेगा। यूपी ग्रामीण आजीविका मिशन व कौशल विकास मिशन से जुड़ी महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित महिला अभ्यर्थियों को संविदा पर वर्तमान दरों के अनुसार मानदेय व प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed