सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two criminals arrested after encounter

Etah: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, एक के पैर में लगी गोली; ट्रांसफाॅर्मर से चोरी किया था तेल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 21 May 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अलीगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस टीम ने टार्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

Two criminals arrested after encounter
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एटा के कोतवाली नगर पुलिस और दो बदमाशों के बीच बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कोतवाली नगर क्षेत्र से 9 मई की रात्रि में ट्रांसफॉर्मर से तेल और सामान चोरी किया था। उनके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है।


एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात कोतवाली नगर पुलिस अशोक विहार कालोनी गंजडुंडवारा रोड से अलीगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से दो व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस टीम ने टार्च दिखाकर रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम केशव निवासी गिरधरपुर थाना दादों जिला अलीगढ़ व दूसरे ने रामसरन निवासी दुलीचन्द्रपुर थाना सोरों जिला कासगंज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी के अनुसार उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा, तीन कारतूस, चार खोखा कारतूस एक बाइक बिना नम्बर, चोरी करने में प्रयुक्त होने वाला कटर और अन्य सामान, 7200 रुपये बरामद किए हैं। अभियुक्त रामसरन ने बताया कि उसने साथी केशव के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास 9 मई की रात्रि को एक ट्रांसफार्मर से काॅपर, तेल, तार व अन्य सामान चोरी किया गया था। इसकी प्राथमिकी भी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed