{"_id":"6adba7421c96c9c9d706b6db","slug":"using-abusive-language-and-issuing-death-threats-over-the-phone-etah-news-c-163-1-eta1014-158890-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी
Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। डाक बंगला निवासी युवक ने फोन कॉल और संदेश के जरिये गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
डाक बंगला निवासी जोन यादव ने पुलिस को बताया कि 17 अक्तूबर को वह घर पर था। इसी दौरान फर्रुखाबाद के अरसी गांव निवासी नितेश जोशी ने उसे फोन किया। आरोप है कि नितेश ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपी ने धमकी दी कि अलीगंज आकर उसे उठाकर ले जाएंगे। इसके कुछ समय बाद नितेश के मित्र बनी गांव निवासी विनय यादव ने भी संदेश भेजकर उसकी मां और बहन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद