सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman harassed for not getting Thar vehicle as dowry

Etah News: दहेज में नहीं मिला थार वाहन, महिला को किया प्रताड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman harassed for not getting Thar vehicle as dowry
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की एक पीड़िता ने पति समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ दहेज मांग को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में थार गाड़ी की मांग करने के साथ शारीरिक प्रताड़ित किया जा रहा था।
Trending Videos

पीड़िता मोहिनी पुत्री शिवनन्दन सिंह निवासी रामेश्वरपुरम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी जिला फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव उतरारा निवासी मोहित पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ 22 जनवरी 2022 को रीति रिवाज के साथ हुई। पति मोहित भारतीय सेना में तैनात है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति मोहित कुमार, ससुर नरेंद्र, सास ब्रजेशी, जेठ मनोज कुमार, जिठानी सविता, ननदोई रोहित कुमार और ममिया ससुर राजीव कुमार शादी से खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में थार वाहन की मांग करने लगे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति मोहित कुमार ने हरिद्वार की एक महिला शालिनी से दूसरी शादी कर ली। पति छुट्टी पर घर आया तो पीड़िता ने इसका विरोध किया। इस पर ससुरालियों ने उसकी पिटाई करने के बाद मायके में गोशाला के पास छोड़ दिया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed