फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   160 cases stalled at SBI; Central Bank sanctioned only 52 loans in four months.

Etawah News: एसबीआई में 160 मामले अटके, सेंट्रल बैंक ने चार माह में दिए सिर्फ 52 ऋण

Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
160 cases stalled at SBI; Central Bank sanctioned only 52 loans in four months.
इटावा। बैंकर्स समीक्षा बैठक में विभिन्न स्वरोजगार और ऋण योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने बैंक अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री युवा योजना (सीएम युवा) में करीब 340 प्रकरण बैंक स्तर पर लंबित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एसबीआई में करीब 160 मामले लंबित पाए गए। बैंक को आवंटित 550 के वार्षिक लक्ष्य को समय से पूरा करने और लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई), सीएम युवा, प्रधानमंत्री सूर्य घर और पीएमएफएमई योजना की समीक्षा की गई। ओडीओपी के करीब 40 ऋण प्रकरण बैंक स्तर पर लंबित मिले। इनमें एसबीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अधिक मामले होने पर प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए गए। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा को योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाकर पात्र लोगों के आवेदन बैंकों तक पहुंचाने को कहा गया।
विज्ञापन

एमवाईएसवाई में 70 से अधिक मामले लंबित मिले। इन्हें शीघ्र निस्तारित कर पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरित करने के निर्देश दिए गए। वहीं सेंट्रल बैंक ने पिछले चार माह में केवल 52 आवेदनों में ऋण वितरित किया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अगस्त में कम से कम 50 मामलों में ऋण वितरण के निर्देश दिए। कुछ बैंकों में चार माह से एक भी ऋण वितरित नहीं होने पर भी जवाब-तलब किया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर संबंधित बैंक के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में ओडीओसी योजना की भी जानकारी दी गई। इटावा के लिए मठा के आलू, खीरमोहन और सरसों के उत्पाद चयनित हैं। इच्छुक उद्यमियों को 25 लाख रुपये तक के ऋण पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। इसके साथ ही डीएम ने सीएम युवा के तहत पिछले वर्ष दिए ऋणों के भौतिक सत्यापन को अगस्त में पूरा करने के निर्देश दिए गए। फर्जी कोटेशन देने वाले लाभार्थियों और वेंडरों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed