{"_id":"69e91d069d2ab50f9d0600bd","slug":"25000-candidates-will-appear-for-the-home-guard-exam-at-11-centres-etawah-news-c-216-1-etw1005-141552-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 11 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 11 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। शहर के 11 केंद्रों पर दो पालियों में 25 हजार अभ्यर्थी होमगार्ड परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा देने के लिए कन्नौज, औरैया व फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी आएंगे। परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को होगी। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।
बुधवार को यह जानकारी एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में दी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से हर हाल में करवाया जाएगा। इसके लिए जिलास्तरीय अधिकारियों, पुलिस अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर के अलावा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा केंद्र पर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। हर केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के लिए महिला व पुरुष लाइन की व्यवस्था रहेगी। इससे उन्हें समय पर कक्ष तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान एडीएम अभिनव रंजन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र, सीओ सिटी अभय नारायण राय समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, टोपी, जेवर, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, हेल्थ बैंड, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन आदि को परीक्षा केंद्र पर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X