सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   29,000 voters will have to submit their documents by the 27th.

Etawah News: 29 हजार मतदाताओं को 27 तक जमा करने होंगे दस्तावेज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
29,000 voters will have to submit their documents by the 27th.
विज्ञापन
इटावा। निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है लेकिन अभी भी 29 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए 27 मार्च तक का समय है। इसके बाद उन्हें निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों का इंतजार करना होगा।
Trending Videos




जिले की तीनों विधानसभाओं के 2.64 लाख संदिग्ध (नो-मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले) मतदाताओं की सुनवाई शत-प्रतिशत पूरी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुनवाई वाले लगभग 89 प्रतिशत जागरूक मतदाताओं ने अपने जरूरी दस्तावेज समय पर जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जो 11 प्रतिशत यानी लगभग 29 हजार मतदाता रह गए हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए अभिलेखों के प्रारूपों को जमा करना होगा। दरअसल, एसआईआर के दौरान 1.37 लाख मतदाताओं के पते मैप नहीं हो रहे थे जबकि 1.26 लाख के डेटा में तार्किक विसंगतियां (जैसे उम्र या फोटो की गड़बड़ी) पाई गई थीं।
इन सभी को निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 27 मार्च तक इन मतदाताओं के अभिलेख मांगे गए हैं, संभवत तय तिथि तक शत प्रतिशत कार्य हो जाएगा। उसके बाद जो भी आयोग से दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed