{"_id":"69bc4e80c01f2670330c2969","slug":"more-than-17000-copies-were-checked-etawah-news-c-216-1-etw1004-139562-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जांची गईं 17 हजार से अधिक कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जांची गईं 17 हजार से अधिक कॉपियां
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने दूसरे दिन गति पकड़ ली है। पहले दिन शिक्षकों के बहिष्कार के चलते काम प्रभावित रहा था, लेकिन गुरुवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की उपस्थिति बढ़ते ही 17 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर गुरुवार को मूल्यांकन कार्य में तेजी देखी गई। यहां कुल 11,929 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। केंद्र पर कुल 783 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से 520 परीक्षकों ने गुरुवार को उपस्थिति दर्ज कराई और कॉपियां जांचीं। इस केंद्र पर अब तक कुल 12,442 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
वहीं इस्लामिया इंटर कॉलेज केंद्र पर भी दूसरे दिन मूल्यांकन का ग्राफ ऊपर चढ़ा। यहां गुरुवार को 5,231 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 375 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें से 200 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया। केंद्र पर तैनात 45 उप प्रधान परीक्षकों में से 38 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कॉपियों की जांच प्रक्रिया की निगरानी शुरू कर दी है।
Trending Videos