{"_id":"69bc47437d16a6808c0e6d5f","slug":"a-childs-neck-was-tightened-while-playing-and-he-died-etawah-news-c-216-1-etw1002-139534-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खेलते समय मासूम की गर्दन में कसा तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खेलते समय मासूम की गर्दन में कसा तार, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ले में गुरुवार सुबह खेलते समय मासूम के गले में तार कस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चे के हेड कांस्टेबल पिता ड्यूटी पर थे जबकि मां बाथरूम में थी।
कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वीरेंद्र सिंह पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में इटावा में एसीजीएम फर्स्ट कोर्ट में कोर्ट मोहर्रिर के पद पर तैनात हैं। वह शहर के बगिया अड्डा मोहल्ले में किराये के मकान में पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे वीरेंद्र ड्यूटी के लिए घर से निकल गए थे। उनके जाने के बाद छोटा बेटा हर्ष (10) कमरे में अकेले खेल रहा था। घटना के समय बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था।
खेलते-खेलते अचानक कूलर का तार हर्ष की गर्दन में फंस गया और उसकी सांस थम गई। मां जब बाथरूम से बाहर आई और हर्ष को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो हर्ष कूलर के तार में फंसा हुआ था। यह देख मां के होश उड़ गए। घबराए परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शिवम राजपूत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार बच्चे को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दे दी गई है हालांकि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
Trending Videos