सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   400 bighas of land and wildlife destroyed in ravine fire

Etawah News: बीहड़ों में आग से 400 बीघा क्षेत्र और वन्यजीव खाक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
400 bighas of land and wildlife destroyed in ravine fire
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगला विशुन और नगला सलहदी के बीहड़ों में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। इससे करीब 400 बीघा क्षेत्रफल में फैले जंगली पेड़-पौधे और वनस्पतियां जलकर राख हो गईं। पशु-पक्षियों के आशियाने भी नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलरई थाना पुलिस व चार दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक भारी नुकसान हो चुका था। वन विभाग द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed