{"_id":"69ee5b7645953d760b0296d2","slug":"483-daughters-took-the-oath-of-service-and-took-charge-of-security-etawah-news-c-216-1-etw1002-141776-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 483 बेटियों ने ली सेवा की शपथ, संभाली सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 483 बेटियों ने ली सेवा की शपथ, संभाली सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 483 महिला प्रशिक्षुओं ने देश सेवा की शपथ ली। बेटियों को रक्षक बना देखकर उनके परिजन भी खुशी से उत्साहित नजर आए। मुख्य अतिथि डीआईजी हरीश चंद्र ने परेड का निरीक्षण किया। प्रशासनिक रिपोर्ट पढ़ी गई। महिला प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पुलिस की वर्दी समाज के भरोसे का प्रतीक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा प्रहरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। एक हजार से अधिक परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी महिला आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जन सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। जिला जज रजत कुमार जैन और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र मौजूद रहे।
रूबी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, श्वेता बनीं परेड कमांडर
महिला प्रशिक्षुओं ने नौ माह के कड़े प्रशिक्षण में दक्षता हासिल की। इसमें आधुनिक हथियारों का संचालन और कानून की बारीकियां शामिल थीं। उन्होंने साइबर अपराध, फॉरेंसिक जांच, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन भी सीखा। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियों को सम्मानित किया गया। रूबी को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, मिनी राज प्रभा को अध्ययन में प्रथम और श्वेता मिश्रा को परेड/ड्रिल में प्रथम पुरस्कार मिला। श्वेता मिश्रा प्रथम परेड कमांडर बनीं, अर्चना द्वितीय और प्रीति तृतीय परेड कमांडर रहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X