{"_id":"69ee67001e58a9c48009ecdb","slug":"bike-riders-son-dies-after-being-hit-by-a-loader-father-critical-etawah-news-c-216-1-etw1002-141795-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इकदिल। ग्वालियर बाईपास मानिकपुर सड़क पर रविवार सुबह लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया है।
शहर के पक्का बाग निवासी सौरभ (28) अपने पिता सुरेशचंद्र के साथ सुबह करीब छह बजे नगला जैक स्थित खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। सुरेशचंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।
सौरभ तीन भाइयों में मंझला था। उनके बड़े भाई विपिन राठौर ने बताया कि सौरभ मजदूरी करता था। घर में मां ब्रजरानी, पत्नी श्वेता देवी और बेटे शाश्वत (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि लोडर की तेज रफ्तार ही हादसे का मुख्य कारण बनी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लोडर चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X