{"_id":"69ac7483b1b8d839ab07cc96","slug":"a-30-km-highway-fraught-with-dangers-seven-deaths-in-a-month-and-a-half-etawah-news-c-216-1-etw1002-138882-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खतरों से भरा 30 किमी का हाईवे...डेढ़ माह में सात मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खतरों से भरा 30 किमी का हाईवे...डेढ़ माह में सात मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21 - बकेवर हाईवे पर रोड के किनारे खड़ा कंटेनर। संवाद
फोटो 22 - महेंद्र तिवारी
फोटो 23 - आशीष चतुर्वेदी
महेवा से पक्के बाग चौराहे तक सड़क किनारे होते भारी वाहन, गलत साइड से आते वाहनों से रहता खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/बकेवर। कानपुर-आगरा हाईवे पर तीस किलोमीटर का सफर हादसों का सबब बना हुआ है। महेवा से पक्के बाग चौराहे तक ज्यादा है। इतनी दूरी में हाईवे किनारे खड़े रहने वाले ट्रक और गलत साइड से आने वाले वाहन कई जिंदगियां निगल चुके हैं तो कई को अस्पताल में भर्ती कर चुके हैं। बावजूद इसके काल बनती जा रही इस अव्यवस्था पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं है।
हाईवे पर महेवा से पक्के बाग तक करीब 30 किलोमीटर की दूरी है। इस मार्ग पर यातायात उल्लंघन बढ़ने से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अनंतराम होटल के पास कई ट्रक सड़क के किनारे खड़े हो जाते हैं। कई ढाबों व पेट्रोलपंप के बाहर सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े होने से दुर्घटनाएं होती हैं। इस मार्ग पर गलत साइड से भी कई वाहन गुजरते हैं, जिस वजह से हादसे हुए हुए हैं।
सबसे ज्यादा समस्या इकदिल से इटावा चौराहा अंडर पास तक ज्यादा है। यहां दोनों ही साइड पर ट्रकों की कतारें खड़ी हो जाती हैं। इटावा की ओर से मानिकपुर मोड़ जाने वाले वाहन गलत साइड से ही आते हैं, इस वजह से जाम लगता है और दुर्घटना का डर बना रहता है। पिलखर नहर से पचदेवरा जाने वाले वाहन भी गलत साइड से आते हैं। कानपुर से इटावा की ओर जाने वाली पट्टी पर भी गलत साइड के वाहन आते हैं। कई बार यातायात का उल्लंघन करने वाले यह वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और रात में इनकी यह आदत दुर्घटना का कारण ज्यादा बनती है। इस वजह से दो दर्जन के करीब दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा की जान जा चुकी है।
हाल के दिनों में हुईं दुर्घटनाएं
- 16 जनवरी को बाइक सवार सिपाही हर्षित मलिक की बाइक में कंटेनर की टक्कर से मौत।
- 26 जनवरी को इकदिल में श्वेता डेयरी के पास मनिया मऊ निवासी चरण सिंह को कार ने टक्कर मारने से घायल 10 दिन बाद मौत।
- 26 जनवरी को लवेदी थाना की गाड़ी में पिलखर के पास डंपर ने मारी टक्कर थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर घायल
- 27 जनवरी को सुनवर्षा के पास सड़क पर करते हास्य कलाकार अनिरुद्ध निवासी बल्लमपुरा को ट्रक ने टक्कर मारी घायल
- एक फरवरी बकेवर ओवरब्रिज पर बिजली के पोल व पत्थरों से कंटेनर के टकराने से सर्विसरोड पर पत्थर गिरने से महिला घायल
- एक फरवरी इकदिल ओवरब्रिज पिकअप के पिता-पुत्र सवार बाइक में टक्कर से सर्राफा कारोबारी विवेक तिवारी 50 की मौत व बेटा लाल जी उर्फ ऋतिक 20 घायल
- छह फरवरी को बिजौली ओवरब्रिज के पास वाहन के टक्कर से बाइक सवार अजीतमल क्षेत्र के जगनपुर निवासी शिवा राज उर्फ अवनीश की मौत।
- आठ फरवरी को बकेवर बाईपास पर सर्विसरोड पर बेन स्पीड ब्रेकर से उछल कर अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकराई शानू निवासी सरायमिट्ठे 26 वर्ष की मौत
- नौ फरवरी बकेवर ओवरब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोहित निवासी ग्राम बीना चौबिया घायल हो गए।
- 10 फरवरी को महेवा में शाह पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर खड़े टैंकर के पीछे से बाइक घुसी। बाइक सवार सूरज निवासी गहवा थाना रूरा की मौत हो गई। भाई राम जी व अरविंद घायल हुए।
-12 फरवरी बकेवर बाईपास पर शीला ढाबा के सामने सर्विस रोड पर बाइक से जा रहे मां-बेटे को गलत साइड से आ रहे टेम्पो ने टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई।
फोटो 22 - महेंद्र तिवारी
फोटो
कस्बा निवासी महेंद्र तिवारी ने बताया कि हाईवे पर कई बार सड़क किनारे खड़े ट्रक की वजह से हादसे हुए हैं। कई बार वह भी इस खतरे से होकर गुजरे।
फोटो 23 - आशीष चतुर्वेदी
फोटो
ग्राम शाला निवासी एडवोकेट आशीष चतुर्वेदी उर्फ अंशू ने बताया कि कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर अधूरा सर्विसरोड भी हादसे का कारण बनती हैं।
वर्जन
गलत साइड से आने वाले वाहनों और किनारे खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा। पेट्रोल पंप व ढाबा समेत जहां भी वाहन खड़े मिलेंगे संबंधितों पर कार्रवाई होगी। - आरडी मौर्य, सीओ भरथना
Trending Videos