{"_id":"69ac73aab49474c59e0d48a7","slug":"cable-box-explodes-power-supply-to-100-villages-disrupted-etawah-news-c-216-1-etw1012-138870-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: केबल बॉक्स फटा, 100 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: केबल बॉक्स फटा, 100 गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 10 तैंतीस केवी फीडर पर जला हुआ केबिल बॉक्स
भोर हुए फाल्ट के बाद 10 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड के किनारे मोहल्ला केस्त में स्थित 33 केवी फीडर पर शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे अचानक तेज धमाके के साथ केबल बॉक्स फट गया। इससे जसवंतनगर से बलरई, जुगोरा और सिरसा बीबामऊ की ओर जाने वाली 33 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते इससे जुड़े तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक पूरी तरह ठप रही और 100 से अधिक गांव में बिना बिजली के जरूरी कामकाज ठप रहे।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं और गारमपुर सहित कई गांवों में लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को घरेलू कार्यों के साथ ही पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह के समय पानी की किल्लत के कारण लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।
19 फरवरी को भी बूंदाबांदी के चलते केबल बॉक्स फट गया था और 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। उस समय पूरी रात सप्लाई न मिलने के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। यही नहीं कई स्थानों पर जनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ी थी। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि सुबह रोस्टिंग में कटौती के बाद सप्लाई शुरू होने पर केबल बॉक्स जलने की जानकारी मिली। जिला मुख्यालय से टीम बुलाकर नया केबल बॉक्स लगाया जा रहा है, जिससे जल्द ही स्थायी समाधान कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
Trending Videos