सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sweating started in March itself, night temperature jumped by seven degrees

Etawah News: मार्च में ही छूटने लगे पसीने, सात डिग्री उछला रात का पारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sweating started in March itself, night temperature jumped by seven degrees
विज्ञापन
दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, 33.4 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
Trending Videos

2021 के रिकॉर्ड के करीब पहुंचा मौसम, सोमवार को जा सकता है 36 डिग्री के पार
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। फाल्गुन मास की विदाई से पहले ही जनपद में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी असामान्य रूप से गर्म होने लगी हैं। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जिसने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख हो सकते हैं।
शनिवार को सूर्य की तीखी किरणों के कारण अधिकतम तापमान में भारी इजाफा देखने को मिला। जिले का अधिकतम पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और लोग अभी से पंखे व कूलर का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के वर्तमान मिजाज ने पांच साल पहले के आंकड़ों की याद ताजा कर दी है। इससे पहले सात मार्च 2021 को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आमतौर पर मार्च की शुरुआत में रातें गुलाबी ठंड का एहसास कराती हैं, लेकिन इस बार स्थिति उलट है। न्यूनतम पारे के सामान्य से सात डिग्री ऊपर रहने के कारण रात के समय भी उसम जैसी स्थिति बन रही है।
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2026 33.4 19.4
2025 31 13
2024 30 12
2023 32 16
2022 31 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed