सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A history-sheeter fired shots and set the car on fire by pouring petrol.

Etawah News: हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर पेट्रोल डाल कार में लगाई आग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A history-sheeter fired shots and set the car on fire by pouring petrol.
विज्ञापन
फोटो 11: आग लगाने के बाद धू-धू कर जलती कार। स्रोत सोशल मीडिया
Trending Videos

-------------------------------------------------------------------
-थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पिलुआ मंदिर के पास बुधवार रात की घटना
-पीड़ित युवक व आरोपी चचेरे भाई है, 15 दिन पहले पिता के साथ भी की थी मारपीट
-पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पिलुआ मंदिर के पास बुधवार रात गांव से नोएडा जा रहे युवक को हिस्ट्रीशीटर चचेरे भाई ने साथियों के साथ रास्ता रोक लिया। कई राउंड फायरिंग कर दी। युवक जान बचाने को कार छोड़कर भाग गया। हिस्ट्रीशीटर ने कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि हिस्ट्रीशीटर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस के रूरा गांव निवासी सोनू राजपूत नोएडा में ओला टैक्सी चलाता है। सोनू बुधवार को गाड़ी का टैक्स भरने के लिए आया था। देर शाम करीब आठ बजे वह कार लेकर नोएडा के लिए निकाला। पिलुआ मंदिर के पास उसके चचेरे भाई हिस्ट्रीशीटर बौना उर्फ गंगा प्रसाद उर्फ सूरज ने अपने छह साथियों के साथ उससे रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इंकार करने पर उसने अभद्रता शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। सोनू राजपूत गाड़ी छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। हिस्ट्रीशीटर बौना ने साथियों के साथ मिलकर उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। एसआई संजय सिंह पुलिस बल के पास पहुंचे तो आरोपी भाग गए। बाद में पुलिस ने ब्रह्मा व भूरा को पकड़ लिया।
सोनू राजपूत ने सुबह तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश है। कई बार झगड़ा हो चुका है। पहले हिस्ट्रीशीटर बौना ने सोनू के पिता व भाई पर हमला किया था। हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
हिस्ट्रीशीटर ने लाइव आकर जान से मारने की धमकी दी
हिस्ट्रीशीटर बौना उर्फ सूरज घटना के बाद रात करीब दो बजे और सुबह करीब बजे सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाया। इसमें उसने सोनू व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। आरोपी पर मारपीट, लूटपाट, रंगदारी मांगने के कई मामले पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed