सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Fire broke out in two car repair shops oxygen cylinders and tyres burst

Etawah Fire: कार रिपेयरिंग की दो दुकानों में लगी आग, ऑक्सीजन सिलिंडर और टायर फटे, आधा दर्जन गाड़ियां खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: इटावा के ईदगाह तिराहा पर सोमवार रात दो कार रिपेयरिंग दुकानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब आधा दर्जन गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

Etawah Fire broke out in two car repair shops oxygen cylinders and tyres burst
ईदगाह चौराहे के पास लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में शहर के ईदगाह तिराहा पर सोमवार देर शाम दो कार रिपेयरिंग की दुकानों में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। कार के टायर और ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से हुए धमाकों से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया है। शहर के मेवाती टोला निवासी अनीश की ईदगाह तिराहे पर कार रिपेयरिंग की दुकान हैं।

Trending Videos

उनके बगल में राजेश की भी दुकान है। बताया जा रहा है कि शाम आठ बजे अचानक दुकानों के भीतर से धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों में रखा रिपेयरिंग का सामान, मशीनरी और ग्राहकों और कबाड़ में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। दोनों दुकानों के भीषण आग पकड़ लेने से वेल्डिंग के लिए दुकानों में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ कारों के टायर फट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल रूट डायवर्जन लागू किया
सूचना पर सिविल लाइंस, थाना कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग बुझाने के दौरान ईदगाह से एसएसपी सड़क की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों की लंबी कतारों को देखते हुए तत्काल रूट डायवर्जन लागू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed