{"_id":"69e6b5672289d1564b089472","slug":"kanpur-double-murder-twin-sisters-held-in-captivity-barred-from-playing-outdoors-father-surveillance-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रूर परवरिश: प्यार भरी 'कैद' में थीं जुड़वां बहनें, बाहर खेलने पर थी रोक, कैमरों से नजर रखता था हैवान पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूर परवरिश: प्यार भरी 'कैद' में थीं जुड़वां बहनें, बाहर खेलने पर थी रोक, कैमरों से नजर रखता था हैवान पिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:53 AM IST
सार
Kanpur Double Murder: हत्यारोपी शशिरंजन ने बेटियों पर कड़ा पहरा बैठा रखा था। मां से बात करने और बाहर खेलने पर पाबंदी थी। बच्चियां पिता के लगाए कैमरों के खौफ में जीती थीं।
विज्ञापन
1 of 10
दो बेटियों के साथ आरोपी पिता शशिरंजन
- फोटो : amar ujala
कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब परिवार के भीतर के माहौल को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बच्चियों की मां रेशमा और घर के आसपास के लोगों के अनुसार, हत्यारोपी पिता बेटियों को बेहद सख्ती और नियंत्रण में रखता था।
बाहर से देखने पर यह सब ‘ख्याल’ जैसा लगता था, लेकिन अब घटना के बाद वही व्यवहार सवालों के घेरे में है। जिस घर में शनिवार शाम तक जुड़वां बहनों की हंसी गूंजती थीं, सोमवार दोपहर वहां सन्नाटा पसरा दिखा। चुभने वाले सन्नाटे में बैठी रेशमा दोनों बेटियों का जिक्र करने पर बिलख पड़ती हैं।
Trending Videos
2 of 10
गैलरी मे खड़ी बच्चों की साइकिल
- फोटो : amar ujala
अन्य बच्चे उन्हें अक्सर बुलाने की कोशिश करते थे
बोली, बच्चियों को अपार्टमेंट के अन्य बच्चों के संग खेलने की छूट नहीं थी। अगर वे बाहर जाने या किसी से ज्यादा बातचीत करने की कोशिश करतीं, तो उन्हें डांट पड़ती थी। इसी डर से दोनों अधिकतर समय फ्लैट के अंदर ही रहती थीं। अपार्टमेंट के अन्य बच्चे उन्हें अक्सर बुलाने की कोशिश करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
Kanpur Double Murder
- फोटो : amar ujala
बेटियों की जिद पर पिता ने दिलाई थी साइकिल
लेकिन या तो मना कर देतीं या फिर उन्हें आने की अनुमति नहीं मिलती थी। रेशमा ने कमरे के एक कोने में खड़ी साइकिल की ओर इशारा कर कहा कि बेटियों की जिद पर पिता ने ही यह दिलाई थी, लेकिन इसे चलाने की इजाजत भी फ्लैट के भीतर ही सीमित थी।
4 of 10
Kanpur Double Murder
- फोटो : amar ujala
लॉबी या कमरे के भीतर ही साइकिल चलाती थीं
बच्चियां अपार्टमेंट के बाहर खुले परिसर में साइकिल चलाने की इच्छा जताती थीं, मगर उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जाती थी। दोनों बच्चियां अक्सर लॉबी या कमरे के भीतर ही साइकिल चलाती थीं। रेशमा ने बताया कि आरोपी दोनों बेटियों को उनसे दूर रखता था। बेटियां उनसे बात करना भी चाहें तो पति उन्हें रोक देता था।
विज्ञापन
5 of 10
Kanpur Double Murder
- फोटो : amar ujala
मां से बात करने पर पीटता, चोरी छिपे करतीं थीं बात
उसकी डांट का डर ऐसा थी कि उसके कहीं बाहर जाने पर भी बेटियां उनके पास आने में डरती थीं। कहती थीं पापा कैमरे से मोबाइल पर देख लेंगे तो पिटाई करेंगे। बताया कि जब पति शशिरंजन कई दिन के लिए चंडीगढ़ जाता था। तो बेटियां उनके पास रहती थीं। हालांकि कैमरे की निगरानी का डर उन्हें तब भी सताया करता था। साथ खाना खाने के दौरान बेटियां उनसे अक्सर बात कर पाती थीं। ज्यादातर समय वह पिता के कमरे में ही रहती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X