सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire on the 9th Floor Smoke in the Basement Fire Robot Proves Its Mettle at Emerald Garden

Kanpur: नौवीं मंजिल पर आग और बेसमेंट में धुआं, एमराल्ड गार्डेन में फायर रोबोट ने दिखाया दम, CP ने परखी तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 21 Apr 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: स्वरूप नगर के एमराल्ड गार्डेन में सोमवार को मॉकड्रिल के जरिए ऊंची इमारतों और बेसमेंट में लगने वाली भीषण आग से निपटने की तैयारियों का सफल परीक्षण किया गया।

Kanpur Fire on the 9th Floor Smoke in the Basement Fire Robot Proves Its Mettle at Emerald Garden
एमराल्ड गार्डेन में फायर रोबोट ने दिखाया दम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में स्वरुप नगर स्थित एमराल्ड गार्डेन में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत द आईकॉनिक टॉवर में सोमवार को मॉकड्रिल हुई। बेसमेंट और नौवीं मंजिल पर आग के हालात बनाकर बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। बेसमेंट में धुएं और भीषण आग से निपटने के लिए फायर फाइटिंग रोबोट का इस्तेमाल किया गया।

Trending Videos

वहीं, ऊंचाई पर फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाया गया। टीम ने तेजी से फायर फाइटिंग, रेस्क्यू और इवैक्यूएशन का प्रदर्शन किया। मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल और आधुनिक उपकरणों की मदद से आपदा से निपटने की क्षमता दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Fire on the 9th Floor Smoke in the Basement Fire Robot Proves Its Mettle at Emerald Garden
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने ऑक्सीजन लगाकर एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लेकर आ रहे हैं - फोटो : amar ujala

सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया
अग्निशमन कर्मियों ने विशेष सुरक्षा सूट पहनकर जोखिम भरे हालात में काम करने का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त रघुबीरलाल ने मौके पर पहुंचकर ड्रिल का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अग्नि सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed