सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Abhishek said, he befriended me only to get closer to his sister.

Etawah News: बोला अभिषेक, बहन के करीब आने के लिए ही की थी मुझसे दोस्ती

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Abhishek said, he befriended me only to get closer to his sister.
फोटो 32::भरथना कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में बरामद टेबलेट के साथ अभियुक्त अभिषेक। स्रोत-पुलिस - फोटो : अदनान।
विज्ञापन
भरथना। बहन के करीब आने के लिए विपिन ने मुझसे दो साल पहले दोस्ती की थी। उसने कहा था कि मनीष को मारने में साथ दो, नहीं तो मैं अकेला निपट लूंगा। मनीष हत्याकांड में गिरफ्तार हुए तीसरे आरोपी सीआरपीएफ जवान अभिषेक ने अपने बयान में यह खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस को अमृतपुर पुल के पास सेंगर नदी में टैबलेट मिला। उसे जब्त करने के बाद जवान को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

भरथना क्षेत्र में छह दिन पूर्व हुए मनीष हत्याकांड में पुलिस मास्टर माइंड विपिन समेत दो की गिरफ्तारी कर चुकी है। हत्या के बाद सीआरपीएफ कैंप लौटने वाले जवान अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बीते सोमवार को जालंधर गई थी। इकदिल के केशोपुर कलां के मूल निवासी अभिषेक का हाल पता पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के स्ट्रीट मलौत रोड अजय कॉलोनी भी पहुंची। वहां से गिरफ्तार करने के बाद जवान को भरथना लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि यहां उससे पूछताछ की गई। इसमें उसने मनीष के टैबलेट को सेंगर नदी में फेंक देने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर टैबलेट नदी से बरामद कर लिया गया। गोली मारने से पहले मनीष का रस्सी से गला घोंटा गया था। उस रस्सी को आरोपियों ने जला दिया था।
पूछताछ में बताया कि विपिन ने उसकी बहन की वजह से ही दो वर्ष पूर्व दोस्ती की थी। उसी ने मनीष को मारने की योजना बनाई और उससे साथ मांगा था। बताया कि रामपुर में पुलिस सिपाही की ट्रेनिंग कर रहीं युवती के खिलाफ अब तक हत्याकांड से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed