सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SIR: No one's name will be removed from the list without hearing.

एसआईआर : बिना सुनवाई नहीं कटेगा सूची से किसी का नाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
SIR: No one's name will be removed from the list without hearing.
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण-2026 की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के सूची से नहीं काटा जाएगा।
Trending Videos




जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए फॉर्म-08 भरना होगा। जनपद में नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनकी जनसुनवाई 21 जनवरी से जारी है। तार्किक विसंगति के नोटिस भी जनरेट हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने बीएलओ को ऐसे मामलों में घर-घर जाकर सुनवाई करने के निर्देश दिए। सत्यापन कार्य एईआरओ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुनरीक्षण के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड को मान्य किया गया है। राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से सहयोग की अपील की गई। विशेष कैंपों द्वारा गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुनवाई की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तय की गई है। प्रशासन का मुख्य जोर 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed