{"_id":"699deca780ed82438d0f6574","slug":"farmer-returning-after-buying-wedding-items-dies-in-road-accident-etawah-news-c-216-1-etw1004-138345-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शादी का सामान खरीदकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शादी का सामान खरीदकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। गांव परिवार में भतीजे की शादी से दो दिन पहले किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा भरथना क्षेत्र में ऊसराहार जाने वाली सड़क पर हुआ। मृतक शादी का सामान खरीदकर मोपेड से लौट रहे थे। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। हादसे से गांव में मातम पसर गया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव मामन हिम्मतपुर ताखा निवासी कमलेश बाबू पाल (50) के गांव परिवार में भतीजे की 26 फरवरी को शादी है। दूल्हे के पिता व परिवार के अन्य लोगों के साथ कमलेश बाबू सोमवार को भरथना बाजार आए थे। यहां शादी कार्यक्रम का सामान खरीदने के बाद वह देर शाम अपनी मोपेड से अकेले गांव लौट रहे थे।
भरथना क्षेत्र में ही ऊसराहार मार्ग पर शिवा गेस्ट हाउस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने की वजह से उनके सिर पर गहरी चोट आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें भरथना सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
बाद में परिजन शव को ऊसराहार ले आए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए। परिजन ने बताया कि मृतक की पत्नी रूपश्री, दो बेटे रवि पाल और अरविंद कुमार व चार चार बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है।
Trending Videos